एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक की यात्रा करने के लिए सहमत हो गए हैं :येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उनके अनुरोध पर कम से कम महीने में एक बार कर्नाटक की यात्रा करने के लिए सहमत हो गये हैं।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक की यात्रा करने के लिए सहमत हो गए हैं :येदियुरप्पा

बेंगलुरु, 27 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उनके अनुरोध पर कम से कम महीने में एक बार कर्नाटक की यात्रा करने के लिए सहमत हो गये हैं।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली में थे। उन्होंने यहां कहा कि कोई भी ताकत भाजपा को कर्नाटक की सत्ता में आने से नहीं रोक सकती।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक में राजनीतिक स्थिति के बारे में जानना चाहा। मैंने प्रधानमंत्री से राज्य का दौरा करने का अनुरोध किया और उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा 140 सीट (कुल 224 सीट में) जीतेगी और सत्ता में लौटेगी।’’

नयी दिल्ली से लौटने पर यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दो सितंबर को मंगलुरु का दौरा करने वाले हैं और एक बड़े कार्यक्रम की योजना है जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैंने मोदी जी से राज्य के विभिन्न हिस्से का और कम से कम महीने में एक बार राज्य का दौरा करने का अनुरोध किया। मैंने इस बारे में नड्डा से भी बातचीत की। हम पार्टी को मजबूत करेंगे और सभी प्रयास करेंगे। ’’

पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किये जाने के बाद येदियुरप्पा की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा थी।

राज्य के मंत्रियों और विधायकों द्वारा सरकारी ठेकों में 40 प्रतिशत ‘कमीशन’ मांगे जाने संबंधी ठेकेदारों के संघ के आरोप के बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘महज इसलिए कि कुछ मूर्ख लोग किसी के प्रभाव में आकर इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं, यह सच नहीं हो सकता। लोकायुक्त के पास जाइए और जांच कराइए। हमें कोई आपत्ति नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता सिद्धरमैया इरादतन ऐसा करा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम विधानसभा में इन आरोपों का जवाब देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).