विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक द्विपक्षीय बैठक की और व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग, रक्षा क्षेत्र में सह-उत्पादन और विनिर्माण तथा असैन्य परमाणु सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हिरोशिमा (जापान), 20 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक द्विपक्षीय बैठक की और व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग, रक्षा क्षेत्र में सह-उत्पादन और विनिर्माण तथा असैन्य परमाणु सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने यहां हिरोशिमा में जी-7 के शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। वार्ता के दौरान, उन्होंने ‘बैस्टिल डे’ (फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस) के लिए जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस की आगामी यात्रा पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया।’’

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘रणनीतिक साझेदारी को गति देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। नेताओं ने बैस्टिल डे के लिए प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस की आगामी यात्रा पर चर्चा की और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में प्रगति का जायजा लिया।’’

व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग सहित, नागरिक उड्डयन, नवीकरणीय ऊर्जा, संस्कृति, रक्षा क्षेत्र में सह-उत्पादन और विनिर्माण, असैन्य परमाणु सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेता नए क्षेत्रों में साझेदारी का विस्तार करने पर सहमत हुए।

विदेश मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि मोदी 14 जुलाई को पेरिस में इस साल के बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर