एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्धरमैया, शिवकुमार को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार को क्रमश: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्धरमैया, शिवकुमार को बधाई दी

बेंगलुरु, 20 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार को क्रमश: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सिद्धरमैया जी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की और डीके शिवकुमार जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने उत्तराधिकारी सिद्धरमैया को नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने ट्वीट किया, ‘‘सिद्धरमैया को कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने और उनके कैबिनेट सहयोगियों को हार्दिक बधाई।’’

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).