देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया।
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ जब हम अपने-अपने राज्यों (गुजरात एवं उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री थे, तब उनके साथ कई बार बातचीत का अवसर मिला। घनिष्ठता हमेशा बनी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था।’’
मोदी ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। परिवार और उनके लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’
सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
मुलायम के बेटे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी।
सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अखिलेश के हवाले से ट्वीट किया गया, ‘‘ मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)