देश की खबरें | पीएम-किसान योजना से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव: प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री का यह बयान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले आया है। वह सोमवार को एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुझे कल दोपहर 12.30 बजे ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्हें इस योजना के कुछ लाभार्थियों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना से जिस प्रकार हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, वो अत्यंत हर्ष का विषय है।’’

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\