देश की खबरें | सर्राफा व्यवसाई से लूट : तीन पुलिसकर्मियों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर में एक सर्राफा व्यवसाई से लूट के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन पुलिसकर्मियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गोरखपुर (उप्र), 21 जनवरी गोरखपुर में एक सर्राफा व्यवसाई से लूट के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन पुलिसकर्मियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार ने बताया कि बुधवार को हुई लूट की इस वारदात के मामले में पुलिस ने आज कैंट थानाक्षेत्र के पैडलेगंज इलाके में तीन पुलिसकर्मियों समेत लूट के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 19 लाख रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये मूल्य का सोना तथा चार लाख रुपये की चांदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक लग्जरी कार बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि सर्राफा व्यवसाई दीपक वर्मा और महाराजगंज में सर्राफा की दुकान पर काम करने वाले राजू वर्मा बुधवार की सुबह बस से गोरखपुर आए थे और लखनऊ जाने के लिए दूसरी बस पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि बस चलने वाली थी कि तभी उसमें तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घुस आए और दीपक तथा राजू को नीचे उतरने को कहा।

कुमार ने बताया कि राजू और दीपक को नौसढ़ इलाके में ले जाया गया और उनकी पिटाई करने के बाद उनसे सोने-चांदी तथा नकदी से भरा बैग छीन लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बस्ती जिले में स्थित पुरानी बस्ती थाने के दारोगा धर्मेंद्र यादव और सिपाही महेंद्र यादव तथा संतोष यादव भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती पुलिस प्रशासन ने इस मामले में इन तीन पुलिसकर्मियों समेत पुरानी बस्ती थाने में तैनात 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बस्ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि तीनों गिरफ्तार पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाकी नौ पुलिसकर्मियों को इसलिए निलंबित किया गया है क्योंकि उन्होंने लूट में शामिल तीन पुलिसकर्मियों की वारदात के दिन थाने से गैर हाजिरी के बारे में अधिकारियों को सूचित नहीं किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू