देश की खबरें | सांसद शिशिर अधिकारी बताएं, उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया : तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपने सह सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखकर यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि आखिर उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया, जबकि पार्टी ने मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया था।

नयी दिल्ली/कोलकाता, छह अगस्त तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपने सह सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखकर यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि आखिर उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया, जबकि पार्टी ने मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया था।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति पद चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि इस पद के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार तय करते वक्त उनसे सलाह नहीं ली गई।

तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम इकाई के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कोलकाता में कहा कि अगर कोई पार्टी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है, तो यह दिखाता है कि उसकी नजदीकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘कृपया चार अगस्त 2022 के मेरे पत्र का संदर्भ देखें जिसमें आपको सूचित किया गया था कि हमारे लोकसभा और राज्यसभा संसदीय दल के सदस्यों को छह अगस्त, 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहना है। ’’

अधिकारी को लिखे पत्र में बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि आपने आज हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान किया है।’’

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कोई पार्टी व्हिप नहीं जारी कर सकती है। इसलिए, पार्टी के निर्देशों को अनुपालन नहीं करने पर तृणमूल कांग्रेस शिशिर अधिकारी के खिलाफ लोकसभा में कार्रवाई नहीं कर सकती है।

शिशिर अधिकारी के साथ उनके बेटे दिब्येंदु अधिकारी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया है। उनके दूसरे बेटे शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और इस समय वह पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

इस पूरे मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि दो सांसदों ने सही काम किया है और राज्य में सभी को उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान