देश की खबरें | यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता उन्नी मुकुंदन के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता उन्नी मुकुंदन की उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने के अनुरोध वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

कोच्चि, 23 मई केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता उन्नी मुकुंदन की उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने के अनुरोध वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

उच्च न्यायालय ने एक पटकथा लेखिका का अपमान करने के 2017 के मामले में अभिनेता के खिलाफ निचली अदालत में कार्यवाही जारी रखने की भी अनुमति दी।

न्यायमूर्ति के. बाबू ने उन्नी मुकुंदन के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने संबंधी उनकी अर्जी खारिज कर दी।

उच्च न्यायालय ने फरवरी में अभिनेता के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई पर दिये गए स्थगन को हटा लिया था, क्योंकि शिकायतकर्ता ने इन दावों से इनकार किया था कि वह अदालत के बाहर समझौते के लिए सहमत है।

अदालत ने कहा था कि अगर झूठा हलफनामा दाखिल कर स्थगन आदेश हासिल किया गया है तो यह 'बेहद गंभीर' मामला है।

अदालती मामलों को निपटाने के लिए रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच का सामना कर रहे सैबी जोस किदंगूर अभिनेता मुकुंदन की ओर से पैरवी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड