एजेंसी न्यूज

खाली स्टेडियम में आईपीएल खेलना भी विकल्प हो सकता है: हार्दिक

हार्दिक ने दिनेश कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा, ‘‘ दर्शकों के बिना यह अलग तरह का अनुभव होगा। हमें (आईपीएल में) दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है।’’

खाली स्टेडियम में आईपीएल खेलना भी विकल्प हो सकता है: हार्दिक
जमात

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होने का विकल्प खुला होना चाहिए।

हार्दिक ने दिनेश कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा, ‘‘ दर्शकों के बिना यह अलग तरह का अनुभव होगा। हमें (आईपीएल में) दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने रणजी ट्राफी में बिना दर्शकों के खेला है। अगर बिना दर्शकों के आईपीएल होगा तो यह अच्छा विकल्प होगा। कम से कम लोगों का घर में रहते हुए मनोरंजन होगा।’’

इस मौके पर हार्दिक के साथ क्रुणाल पंड्या भी मौजूद थे जो आईपीएल पर उनकी बात से सहमत दिखे।

हार्दिेक ने ‘कॉफी विद करण’ टेलीविजन कार्यक्रम में हुए विवाद पर पूछे जाने पर कहा कि हल्के अंदाज में कहा कि उन्हें कॉफी का वह कप महंगा पड़ा।

हार्दिेक ने कहा, ‘‘ मैं कॉफी नहीं पीता हूं, मैं ग्रीन टी पीता हूं। मैंने केवल एक बार कॉफी पी और मेरे लिए बहुत महंगी साबित हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).