खेल की खबरें | आईपीएल में खेलने से जानकारी साझा करने में मदद मिलती है: रबाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है जिसे राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए आसानी से साझा किया जा सकता है।

लखनऊ, छह अक्टूबर दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है जिसे राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए आसानी से साझा किया जा सकता है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये खेलते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत में लोकप्रिय हो चुके रबाडा सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये देश में मौजूद हैं।

उन्होंने श्रृंखला के पहले वनडे से पूर्व प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘भाग्यशाली हूं कि आईपीएल जैसी लीग में खेलने का मौका मिला जिससे श्रृंखला शुरू होने से पहले तैयारियों में मदद मिलती है। हम काफी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलते हैं तो इससे उनके बारे में जानकारी अपनी टीम में साझा करना आसान हो जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्लेषण किया गया है और ऐसा किया जाना चाहिए। ’’

इस महीने के अंत में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की अगुआई करने वाले रबाडा का मानना है, ‘‘टी20 और वनडे क्रिकेट एक समान ही हैं, बस वनडे इसका लंबा स्वरूप है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपनी रणनीति समान ही होती है और निश्चित रूप से टी20 की तुलना में वनडे में कम दबाव होता है, लेकिन मैं कहूंगा कि प्रक्रिया तो लगभग समान ही है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान