खेल की खबरें | खिलाड़ी छुट्टी पर थे, हर वक्त मास्क पहनना संभव नहीं है : गांगुली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ब्रिटेन में स्वास्थ्य संबंधित प्रोटोकॉल में राहत दिये जाने के बाद हर वक्त मास्क पहनना संभव नहीं है। उन्होंने इस तरह भारतीय दल का समर्थन किया जिसमें ऋषभ पंत टीम के 20 दिन के ब्रेक के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे।
मस्कट, 16 जुलाई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ब्रिटेन में स्वास्थ्य संबंधित प्रोटोकॉल में राहत दिये जाने के बाद हर वक्त मास्क पहनना संभव नहीं है। उन्होंने इस तरह भारतीय दल का समर्थन किया जिसमें ऋषभ पंत टीम के 20 दिन के ब्रेक के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे।
गांगुली ने साथ ही तर्क दिया कि दर्शकों को भी यूरो 2020 चैम्पियनशिप और विम्बलडन चैम्पियनशिप के दौरान स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दे दी गयी थी।
विकेटकीपर पंत के अलावा थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जरानी भी कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं और ये दोनों लंदन में पृथकवास में हैं।
तीन अन्य अभिमन्यु ईश्वरन, रिद्धिमान साहा और गेंदबाजी कोच भरत अरूण भी पृथकवास में हैं, हालांकि तीनों जांच में नेगेटिव आये हैं।
गांगुली टी20 विश्व कप की तैयारियों की देखरेख के लिये मस्कट में हैं, उन्होंने न्यूज18 से कहा, ‘‘हमने इंग्लैंड में यूरो चैम्पियनशिप और विम्बलडन देखा। नियम बदल गये हैं (दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है)। वे छुट्टियों पर थे और मास्क हर वक्त पहनना संभव नहीं है। ’’
गांगुली को भरोसा है कि पंत और जरानी समय पर उबर जायेंगे।
उन्होंने वेबसाइट से कहा, ‘‘चिंता की कोई बात नहीं। वे ठीक हो जायेंगे। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

