ICC T20 World Cup 2024: हेड कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, कहा- खिलाड़ियों को लचीला होने की जरूरत है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं

कुछ प्रमुख खिलाड़ी जैसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला नहीं खेलेंगे. द्रविड़ ने कहा कि जितनी क्रिकेट खेली जा रही है उसे देखते हुए खिलाड़ियों को आराम देना भी जरूरी है.

Rahul Dravid (Photo Credit: Twitter)

मोहाली: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने बुधवार को स्वीकार किया कि भारतीय खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले एक समूह के रूप में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे और उन्होंने कहा कि जून में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले उन्हें मानसिक रूप से लचीला बने रहने की जरूरत है. IND vs AFG 1st T20I: पारी का आगाज करना जारी रखेंगे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल? हेड कोच राहुल द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा

अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 श्रृंखला विश्व कप से पहले भारत की अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी. उस संदर्भ में द्रविड़ ने कहा कि टीम चयन के लिए प्रबंधन को आईपीएल 2024 पर भी थोड़ा निर्भर रहना होगा.

द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘पिछले टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप (2022) के बाद हमने एकदिवसीय विश्व कप को प्राथमिकता दी लेकिन उसके बाद हमारे पास उतने अधिक टी20 मैच नहीं हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यह टी20 विश्व कप इस मायने में थोड़ा अलग है कि इसकी तैयारी के लिए बहुत अधिक समय नहीं है. हमें उपलब्ध क्रिकेट पर और थोड़ा-बहुत आईपीएल पर भी निर्भर रहना होगा.’

द्रविड़ ने खिलाड़ियों के उन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता पर जोर दिया जहां उन्हें सामूहिक रूप से खेलने का समय नहीं मिल सकता. उन्होंने कहा, ‘शायद हमें एक साथ खेलने के बहुत अधिक मौके नहीं मिलें इसलिए हमें इसके आसपास काम करना होगा. आपको बस सामंजस्य बैठाने और लचीला होने की जरूरत है. एकदिवसीय विश्व कप से पहले हमारी अच्छी तैयारी थी. यहां तक कि पिछले टी20 विश्व कप से पहले भी हमने एक समूह के रूप में एक साथ कई मैच खेले थे. इस बार शायद हमारे पास उतने मैच नहीं होंगे लेकिन यह सब आगे बढ़ते हुए खुद को ढालने के बारे में है.'

कुछ प्रमुख खिलाड़ी जैसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला नहीं खेलेंगे. द्रविड़ ने कहा कि जितनी क्रिकेट खेली जा रही है उसे देखते हुए खिलाड़ियों को आराम देना भी जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘सभी खिलाड़ियों के लिए हर समय खेलना असंभव है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो तीनों प्रारूप खेल रहे हैं. हमें जो महत्वपूर्ण है उसे प्राथमिकता देनी होगी.’ भारत के मुख्य कोच ने कहा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की घरेलू श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए बुमराह, सिराज और जडेजा इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे. पिछले दो वर्षों में हम लगातार थोड़ा बहुत रोटेशन करते रहे हैं.’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड