विदेश की खबरें | इजरायल में 26/11 मुंबई हमलों के यहूदी पीड़ितों की स्मृति में पट्टिका का अनावरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यहूदी केंद्र चबाड ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए छह यहूदियों की स्मृति में इजरायल के दक्षिणी तटीय शहर ईलात में अपने प्रार्थना गृह में एक पट्टिका का अनावरण किया और नरसंहार के दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की।

ईलात/बीरशेवा, 27 नवंबर यहूदी केंद्र चबाड ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए छह यहूदियों की स्मृति में इजरायल के दक्षिणी तटीय शहर ईलात में अपने प्रार्थना गृह में एक पट्टिका का अनावरण किया और नरसंहार के दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की।

रैव हेच और इजराइल में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव रोहित मिश्रा ने प्रार्थना गृह के अंदर एक दीवार पर पट्टिका का अनावरण किया ।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.

बृहस्पतिवार को मिश्रा द्वारा अनावृत 3 ए आकार की पट्टिका में लिखा गया,“भारत में मुंबई के चबाड हाउस में हुए आतंकी हमलों में शहीद रब्बी गेवरिएल नोआ और रिव्का होल्ट्सबर्ग की स्मृति में ..।’’

पट्टिका में आगे लिखा था,“ हमले के समय चबाड हाउस में रुके हमारे चार मेहमान रब्बी गेवरिएल तैतलबॉम, नॉर्मा राविनोविक, बेन जियोन कुर्मन, योचेद ओरपाज भी शहीद हो गए। उनकी आत्मा दैवीय बंधन में बंध जाए।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

प्लास्टिक की पट्टिका पर लिखा यह संदेश व्यक्तिगत रूप से रैव हेच ने लिखा था।

गौरतलब है कि पकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दस आतंकवादियों ने पूरे मुंबई में चार दिन तक 12 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। 26 नवंबर 2008 को हुए इन हमलों में छह अमेरिकियों और नौ आतंकवादियों सहित कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आदि को निशाना बनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड