देश की खबरें | अगर परिस्थितयां सही रहीं तो ‘राधे’ को 2021 में ईद पर रिलीज करने की योजना: सलमान खान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान ने रविवार को कहा कि अगर सिनेमाघरों में दर्शकों के आने के लिए परिस्थितियां सही रहीं तो उनकी आनेवाली फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ 2021 में ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर पर रिलीज हो सकती है।
मुंबई, 27 दिसंबर अभिनेता सलमान खान ने रविवार को कहा कि अगर सिनेमाघरों में दर्शकों के आने के लिए परिस्थितियां सही रहीं तो उनकी आनेवाली फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ 2021 में ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर पर रिलीज हो सकती है।
इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। यह फिल्म इस साल 22 मई को त्योहार के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन स्वास्थ्य संबंधी संकट की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
खान ने ‘राधे’ की रिलीज की तारीख के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह चाहते हैं कि यह फिल्म 2021 में ईद के मौके पर रिलीज हो, लेकिन अब तक कोई तारीख नहीं तय हुई है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राधे को जब रिलीज होना होगा, हो जाएगी। अभी परिस्थिति सही नहीं है…जब लोग सिनेमाघरों में जाने लगेंगे और जब उनके पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए पैसे होंगे…हमने पिछले साल ईद पर रिलीज को लेकर वादा किया था और इस ईद के बारे में भी जल्द ही वादा करेंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो हम इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करेंगे या फिर यह तब रिलीज होगी जब इसे रिलीज होना होगा।’’
खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में अपने 55वें जन्मदिन पर चुनिंदा मीडियाकर्मियों के साथ बाचचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘राधे’ दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)