एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | खिलौना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए योजना जल्द: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में खिलौना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को उद्योग के साथ परामर्श के बाद जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

जरुरी जानकारी | खिलौना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए योजना जल्द: गोयल

नयी दिल्ली, चार जुलाई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में खिलौना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को उद्योग के साथ परामर्श के बाद जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खिलौना विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।

गोयल ने यहां भारतीय खिलौना संघ (टीएआई) के आयोजन 'टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो 2025' का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ''खिलौना उत्पादन के लिए, हम जल्द ही एक योजना ला रहे हैं।''

मंत्री ने कहा कि सरकार के आगामी समर्थन उपाय निर्यात प्रोत्साहन नहीं होंगे, इसके बजाय वे उत्पादन बढ़ाने और रोजगार सृजन के मानदंडों पर आधारित होंगे।

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य भारतीय खिलौना विनिर्माताओं की डिजाइन क्षमताओं को बढ़ाकर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करके, पैकेजिंग को मजबूत करके और ब्रांड निर्माण का समर्थन करके उन्हें विश्वस्तरीय बनने में मदद करना है।

गोयल ने कहा कि भारत का खिलौना उद्योग कभी आयात पर बहुत अधिक निर्भर था लेकिन अब घरेलू स्तर पर विनिर्माण कर रहा है और 153 देशों को निर्यात कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह बदलाव लगातार नीतिगत समर्थन, गुणवत्ता मानकों के प्रवर्तन और स्थानीय विनिर्माण समूहों को मजबूत करने के चलते आया।

गोयल ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) को लागू करने से देश गुणवत्ता को लेकर सचेत हुआ और घरेलू खिलौना विनिर्माता वैश्विक मानदंडों को पूरा करने में सक्षम बने।

मंत्री ने कहा कि भारत की 1.4 अरब आबादी एक विशाल बाजार देती है, जिससे विनिर्माण को बढ़ाने के लिए एक स्वाभाविक लाभ पैदा होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).