खेल की खबरें | पिच बिल्कुल अलग, पहले दिन से स्पिन मिलने की उम्मीद: रहाणे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रही भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से यहां खेले जाने वाले दूसरे मैच में चेपॉक मैदान की पिच पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।
चेन्नई, 12 फरवरी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रही भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से यहां खेले जाने वाले दूसरे मैच में चेपॉक मैदान की पिच पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।
भारतीय टीम चार मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 227 रन से हार गयी थी। उस मैच में खेल के पहले दो दिनों तक गेंदबाजों को सपाट पिच से कोई मदद नहीं मिली थी लेकिन शनिवार से शुरू होने वाले मैच की पिच पर घास और नमी बहुत कम है जिससे स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है।
रहाणे ने मैच पूर्व संवादददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हाँ, यह (पिच) पूरी तरह से अलग दिख रही है। मुझे यकीन है कि यह पहले दिन से स्पिनरों के लिए मददगार होगा लेकिन जैसा कि मैंने शुरूआती टेस्ट मैच से पहले कहा था, आपको इंतजार करना होगा और देखना होगा कि पहले सत्र में यह कैसे रहता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हमें पहले टेस्ट को भूलना होगा। हम इन परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं और हमें कल अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए अच्छी बात यह है कि अक्षर (पटेल) फिट है लेकिन मैं आपको अभी नहीं बता सकता कि अंतिम 11 में कौन होगा। हमारे सभी स्पिनर अच्छे है और जिसे भी मौका मिलेगा वह अच्छा करेगा।’’
रहाणे ने पहले टेस्ट मैच के दौरान स्पिनरों के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि उनकी पहली पारी के प्रदर्शन को लेकर टीम चिंतित नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप पहले दो दिनों के खेल के देखेंगे तो पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी। हमने 190 ओवर गेंदबाजी की और उनके 578 रन को देखकर कहा जा सकता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उस पिच से कोई मदद नहीं मिल रही थी। अगर आप दूसरी पारी को देखेगें तो हमारे सभी स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की खासकर अश्विन ने।
पहले टेस्ट में 27 नो बॉल और ऑस्ट्रेलिया दौरे से अभी तक 31 कैच छूटने के बारे में पूछे जाने पर भारतीय उपकप्तान ने कहा कि इस पर सुधार के लिए काम जारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम वास्तव में उन चीजों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो हमारे नियंत्रण में हैं। भारत में, बल्लेबाज के करीब क्षेत्ररक्षक के लिए कैच पकड़ना वास्तव में महत्वपूर्ण है और कभी-कभी ऐसी चीजें (कैच छूटना) होती हैं। कोई भी इसे जानबूझकर नहीं करता है, यह सब आपके भरोसे के बारे में है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ नो बॉल से हम सभी निराश है और गेंदबाज इस पर काम कर रहे है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

