Piramal Pharma Q2 Earning: पीरामल फार्मा का दूसरी तिमाही में मुनाफा चार गुना होकर 23 करोड़ रुपये
पीरामल फार्मा का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना होकर 23 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर पीरामल फार्मा का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना होकर 23 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मुनाफा पांच करोड़ रुपये रहा था।
पीरामल फार्मा ने बयान में कहा, दूसरी तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 2,242 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,911 करोड़ रुपये थी।
वहीं पीरामल फार्मा की चेयरपर्सन नंदिनी पीरामल ने बताया कि इस वृद्धि गति को बनाए रखने और ‘स्टेराइल फिल-फिनिश’ क्षमताओं की बढ़ती मांग को भुनाने के लिए कंपनी ने ‘लेक्सिंगटन’ सुविधा में आठ करोड़ डॉलर की विस्तार योजना की घोषणा की है, जिसके वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
IRCTC, Piramal Pharma, Hundai Motor, Paytm, Nestle, Hindustan Unilever समेत इन शेयर प्राइस पर आज रहेगा निवेशकों का फोकस, देखें लिस्ट
Viral Video: कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट में सर्विस रोबोट हुआ बेकाबू, 'डांस' करते हुए हवा में उड़ाए खाने के बर्तन; मच गई अफरा-तफरी
New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
\