जरुरी जानकारी | रिलायंस जनरल के लिए साझा बोली लगा सकते हैं पीरामल और ज्यूरिख इंश्योरेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस की एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने की योजना है।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस की एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने की योजना है।

सूत्रों ने बताया कि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित इस विशेष उद्देश्य इकाई में पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी हो सकती है। दोनों ही कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के सामान्य बीमा कारोबार के लिए अगस्त में गैर-बाध्यकारी निविदाएं जमा करवाई थीं।

ज्यूरिख इंश्योरेंस ने कहा कि कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए उसने अलग से पेशकश भी दी है। हालांकि उसने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह के साथ संभावित उपक्रम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया।

वहीं, पीरामल एंटरप्राइजेज ने भी इस विषय पर भेजे गए ईमेल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम अगर सफल समाधान आवेदक के तौर पर सामने आता है तो इसके साथ ही भारत के सामान्य बीमा कारोबार में ज्यूरिख इंश्योरेंस का प्रवेश हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का मूल्यांकन करीब 9,450 करोड़ रुपये आंका गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट