एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांकरे में 10 किलोग्राम वजनी पाइप बम बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम वजनी एक पाइप बम बरामद किया है। बम को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कांकरे में 10 किलोग्राम वजनी पाइप बम बरामद

कांकेर, 20 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम वजनी एक पाइप बम बरामद किया है। बम को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकापार गांव के करीब सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम वजनी एक पाइप बम बरामद किया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को डीआरजी के दल को जिले के ताड़ोकी और कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में गस्त पर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गस्त के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नक्सलियों ने टेकापार गांव के जंगल में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग लगाया है। सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक पाइप बम बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि बम को नष्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).