एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के मद्देनजर उड़ान संचालन को लेकर पायलटों, चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया

यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने चार पायलट समेत 12 चालक दल के सदस्यों को अभियान की शुरुआत से पहले प्रशिक्षण दिया।

कोरोना वायरस के मद्देनजर उड़ान संचालन को लेकर पायलटों, चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया
जमात

कोच्चि, छह मई विदेश में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान की शुरुआत से पहले बुधवार को पायलटों और चालक दल के सदस्यों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उड़ान संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। ये पायलट और चालक दल के सदस्य भारतीयों को लाने वाली पहली उड़ान के दल में शामिल रहेंगे।

यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने चार पायलट समेत 12 चालक दल के सदस्यों को अभियान की शुरुआत से पहले प्रशिक्षण दिया।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) सही तरीके से पहनने और उतारने की जानकारी दी गई और उड़ान के दौरान विमान के अंदर वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि पीपीई किट पहनने और उतारने की जानकारी देने के लिए पायलटों और चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण किट भी मुहैया करायी गई।

कैप्टन पार्थ सरकार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद पूरे चालक दल का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब हम बचाव अभियान के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीटर वझाइल ने कहा कि अगर विमानन कंपनियों की ओर से निवेदन किया जाता है तो वह आगे भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने को लेकर तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).