एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पीआईबी ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन न चलाए जाने की खबरों को भ्रामक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने मीडिया में आई उन खबरों और सोशल मीडिया पर प्रसारित उन पोस्ट को सोमवार को भ्रामक करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि जापानी बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच नहीं चलाई जाएगी।

देश की खबरें | पीआईबी ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन न चलाए जाने की खबरों को भ्रामक बताया

नयी दिल्ली, 14 जुलाई पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने मीडिया में आई उन खबरों और सोशल मीडिया पर प्रसारित उन पोस्ट को सोमवार को भ्रामक करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि जापानी बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच नहीं चलाई जाएगी।

पीआईबी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है।"

उसने लिखा, "यह दावा भ्रामक है। रेल मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर काम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है।"

सरकार ने मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का तथ्यान्वेषण किया, जिनमें कहा गया है कि मंत्रालय ने इस मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन के बजाय स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

पीआईबी ने कहा, "भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी की भावना में जापान सरकार ने इस परियोजना के लिए अगली पीढ़ी की ई10 शिंकानसेन ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है।"

उसने कहा, "पूरे 508 किलोमीटर लंबे गलियारे का विकास जापानी शिंकानसेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके किया जा रहा है, जो गति, सुरक्षा और विश्वसनीयता के मामले में नये मानक स्थापित करेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).