देश की खबरें | नोएडा में फोटोग्राफर ने गोली मारकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक महिला समेत चार लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा, तीन मार्च जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक महिला समेत चार लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर खादर में रहने वाले पेशे से फोटोग्राफर महेश कुमार (45 वर्ष) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने घर में खुद को गोली मार ली।’’
उन्होंने बताया कि कुमार के परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महेश कुमार की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य घटना में नया गांव में रहने वाली खुशबू (25 वर्ष) पत्नी रोहित ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते बुधवार तड़के अपने घर पर पंखे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली गांव में रहने वाले प्रिंस तेवतिया नामक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मंगलवार की शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-1 सेक्टर में रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र आनंद वैभव ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते मंगलवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

