देश की खबरें | फिलीपीन ने भारत एवं नौ अन्य देशों पर यात्रा पाबंदियां 15 अगस्त तक के लिए बढ़ायीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिलीपीन ने कोरेाना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को यात्रा पाबंदियां भारत एवं नौ अन्य देशों के लिए 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दीं।

मनीला, 30 जुलाई फिलीपीन ने कोरेाना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को यात्रा पाबंदियां भारत एवं नौ अन्य देशों के लिए 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दीं।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता हैरी रोक्यू ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दुतर्ते ने दस देशों पर यात्रा पाबंदियां एक से 15 अगस्त, 2021 के लिए बढ़ाने की इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स (आईएटीएफ) की सिफारिश पर मुहर लगायी।

उन्होंने बताया कि ये देश भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड हैं।

फिलीपीन ने शुरू में 29 अप्रैल को भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था जिसे बढ़ा दिया गया था। चौदह जुलाई को सरकार ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल , संयुक्त अरब अमीरात एवं ओमान पर यात्रा पाबंदिया 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी।

मनीला टाईम्स के अनुसार पाबंदियां बढ़ाने का विचार तब आया जब राष्ट्रपति ने अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को लेकर चिंता प्रकट की। यह स्वरूप पहली बार भारत में सामने आया था।

फिलीपीन में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के 216 मामले सामने आये हैं लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि और ऐसे मामले हो सकते हैं क्योंकि देश की जीनोम सीक्वेसिंग क्षमता की रफ्तार कम है।

राष्ट्रपति ने बुधवार को उन लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी जो टीका नहीं लगवाना चाहते हैं। उन्होंने चेताया कि ऐसे लोगों पर पुलिस निगाह रखेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है