Philippines Volcano Eruption: फिलीपीन ज्वालामुखी से आसमान में राख का गुबार उठा, स्कूल बंद किए गए
फिलीपीन के ज्वालामुखी एवं भूकंप निगरानी संस्थान ने बताया कि नेग्रोस द्वीप में ज्वालामुखी माउंट कनलाओन में सुबह हुए विस्फोट में किसी के हताहत होने या किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.
फिलीपीन के ज्वालामुखी एवं भूकंप निगरानी संस्थान ने बताया कि नेग्रोस द्वीप में ज्वालामुखी माउंट कनलाओन में सुबह हुए विस्फोट में किसी के हताहत होने या किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.
उसने बताया कि ज्वालामुखी के दक्षिण-पश्चिम में कम से कम चार गांवों तक इसकी राख फैल गई. यह भी पढ़ें : अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क की ट्रंप की धमकी के बाद चीन ने ‘जवाबी कदम’ उठाने की योजना बनाई
नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि कनलाओन में आखिरी बार विस्फोट दिसंबर में हुआ था जिसके बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा गया था और ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट की आशंका को देखते हुए इनमें से कई लोग अब भी आश्रय स्थलों में रह रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).