विदेश की खबरें | फिलीपीन में आया तूफान कमजोर पड़ा, सात की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि तूफान के दृष्टिगत मनीला के मुख्य हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि तूफान के दृष्टिगत मनीला के मुख्य हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था।
तूफान गोनी आज सुबह द्वीपीय प्रांत कटनडुआनिस पहुंचा । इस दौरान हवा की गति 225 किलोमीटर प्रति घंटे की थी और हवा का झोंका 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गया।
यह भी पढ़े | Corona Update: ऑस्ट्रिया में फैल रहे COVID-19 को रोकने लगेगा दूसरा लॉकडाउन.
यह तूफान बाद में मनाली समेत घनी आबादी वाले पश्चिम एवं बारिश प्रभावित प्रांतों की ओर बढ़ गया,जहां एक हफ्ते पहले भी तूफान आया था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गयी थी ।
गवर्नर अल फ्रांसिस बिचारा ने बताया कि तूफान से सर्वाधिक प्रभावित उनके प्रांत अलबे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जिसमें एक पिता और पुत्र शामिल हैं ।
यह भी पढ़े | England lockdown: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में लगाया एक महीने का लॉकडाउन.
सिविल डिफेंस कार्यालय ने बताया कि अलबे में तीन अन्य ग्रामीणों की मौत हो गयी। इसमें से एक की मौत पेड़ के नीचे दब जाने के कारण हुयी।
मौसम विभाग ने बताया कि गोनी रात के दौरान कमजोर पड़ गया और हवा की रफ्तार 165 किलोमीटर जबकि इसके झोंको की अधिकतम गति 230 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी हालांकि यह अब भी खतरनाक है।
आपदा अधिकारी रिकार्डो जलाद ने बताया कि करीब करीब दस लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गये हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान रात के वक्त 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राजधानी मनीला से गुजर सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि मनीला के मुख्य हवाई अड्डे को रविवार से सोमवार के बीच 24 घंटे के लिये बंद करने का आदेश दिया गया है और एयरलाइनों ने दर्जनों अंतराष्ट्रीय एवं घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सैन्य एवं नेशनल पुलिस तथा तट रक्षक बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

