एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | फिल साल्ट का शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. साल्ट ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए जिसमें चार चौके और नौ छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान जोस बटलर (34 गेंद पर 51 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई।

खेल की खबरें | फिल साल्ट का शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

साल्ट ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए जिसमें चार चौके और नौ छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान जोस बटलर (34 गेंद पर 51 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई।

इन दोनों के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 30 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया जिससे इंग्लैंड ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। ब्रूक ने आंद्रे रसेल के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से निकोलस पूरण ने 45 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। उनके अलावा कप्तान रोवमैन पावेल ने 39, शेरफेन रदरफोर्ड ने 29 ने और शाई होप ने 26 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज ने पहले दोनों मैच जीते थे और अभी वह पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। चौथा मैच मंगलवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).