जरुरी जानकारी | पीएफएस ने आईएलएंडएफएस तमिलनाडु पावर कंपनी के समाधान को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज (पीएफएस) ने सोमवार को कहा कि उसने आईएलएंडएफएस तमिलनाडु पावर कंपनी लिमिटेड के फंसे ऋण खाते के समाधान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, चार जनवरी पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज (पीएफएस) ने सोमवार को कहा कि उसने आईएलएंडएफएस तमिलनाडु पावर कंपनी लिमिटेड के फंसे ऋण खाते के समाधान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह तापीय ऊर्जा खंड में उसके फंसे ऋण खातों में से एक है।

पीटीसी इंडिया की सहायक कंपनी पीएफएस ने एक बयान में कहा कि कोयले पर आधारित इस तापीय विद्युत संयंत्र में 600-600 मेगावॉट की दो इकाइयां हैं। यह तमिलनाडु के कडलुरू में स्थित है।

कंपनी ने कहा कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सात जून, 2019 के परिपत्र और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के निर्देशों के अनुसार इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है।

कंपनी ने कहा कि यह उल्लेख करना उचित है कि 224.95 करोड़ रुपये के कुल बकाया में से 183.84 करोड़ रुपये का मूलधन और 41.11 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है। पीएफएस ने 30 सितंबर, 2020 तक 66.39 करोड़ रुपये का प्रावधान पहले ही कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\