Petrol-Diesel के बढ़ते दाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पंजाब में 29 जुलाई को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
पंजाब के ईंधन पंप मालिकों ने कहा कि वह पेट्रोल और डीजल पर उच्च कर दरों के खिलाफ विरोध जताने के लिये 29 जुलाई को अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे. ईंधन पंप मालिकों का कहना है कि उच्च कर दरों का उनके काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल पर 22.45 प्रतिशत और डीजल पर 14.02 फीसदी वैट वसूला जाता है.
चंडीगढ़, 27 जुलाई: पंजाब के ईंधन पंप मालिकों ने रविवार को कहा कि वह पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) पर उच्च कर दरों के खिलाफ विरोध जताने के लिए 29 जुलाई को अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे. ईंधन पंप मालिकों का कहना है कि उच्च कर दरों का उनके काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि कर दरों में विषमता के कारण पंजाब में ईंधन के दाम चंडीगढ़ और हरियाणा के मुकाबले अधिक हैं.
उन्होंने कहा, "हम उच्च कर दरों के खिलाफ 29 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक अपने ईंधन पंप बंद रखेंगे." पंप मालिकों के अनुसार पंजाब में पेट्रोल के खुदरा दाम 82.35 रुपये प्रति लीटर जबकि चंडीगढ़ में 77.41 रुपये और पंचकूला में 78.46 रुपये प्रति लीटर है.
इसी प्रकार, पंजाब में डीजल के दाम 75.54 रुपये प्रति लीटर हैं. वहीं चंडीगढ़ में एक लीटर डीजल की कीमत 72.91 रुपये और पंचकूला में 73.54 रुपये है. पंप मालिकों ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल पर 33.40 प्रतिशत जबकि डीजल पर 19.77 प्रतिशत कर लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल पर 22.45 प्रतिशत और डीजल पर 14.02 फीसदी वैट वसूला जाता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

