एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, 10 फरवरी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87.60 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 94.12 रुपये प्रति लीटर हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत बढ़कर 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गई और मुंबई में कीमत 84.63 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

स्थानीय कर और भाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).