Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. बीते दो सप्ताह में कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है.
नयी दिल्ली, 5 अप्रैल : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. बीते दो सप्ताह में कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.81 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 104.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, जानें मुंबई-दिल्ली समेत अन्य शहरों में क्या है रेट?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से 13वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है. बीतो दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

