देश की खबरें | टिड्डियों के हमले को नियंत्रित करने के लिये आकस्मिक योजना लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें बढ़ रहे टिड्डियों के हमले को नियंत्रित करने के लिए केंद्र की आकस्मिक योजना को लागू करने का अनुरोध किया गया था।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें बढ़ रहे टिड्डियों के हमले को नियंत्रित करने के लिए केंद्र की आकस्मिक योजना को लागू करने का अनुरोध किया गया था।

एनजीटी ने कहा कि याचिका में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे साबित हो कि संबंधित एजेंसियां इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

यह भी पढ़े | SSC ने CGL, CHSL समेत कई प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों का ऐलान, यहां देखें परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल.

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने कहा, ‘‘ आवेदक ने स्वीकार किया है कि आकस्मिक योजना है लेकिन यह साबित करने के लिए कुछ नहीं है कि संबंधित एजेंसियां इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमें इस धारणा पर आदेश पारित करने के लिए कोई आधार नहीं मिलता है कि अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’’

हालांकि, अधिकरण ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ एंड इनवायरमेंटल लिटिगेशन फाउंडेशन को संबंधित विभाग में अपनी शिकायतों को लेकर जाने की आजादी दे दी।

यह भी पढ़े | चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की NDMA के अधिकारीयों के साथ अहम बैठक.

यह याचिका एनजीओ ने वकील गौरव बंसल के जरिये दाखिल की थी। इसमें कहा गया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के पास आकस्मिक योजना होने के बावजूद फरवरी से टिड्डियों के हमले जारी हैं और कुछ इलाकों में स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

याचिका में कहा गया, ‘‘सबसे बुरी तरह से प्रभावित इलाके के किसान हैं। इसलिए आवेदक एनजीओ अधिकरण से तुंरत हस्तक्षेप करने और वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और केंद्र सरकार को मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

जल संकट का असर: महाराष्ट्र में गहराए सूखे के बीच 'Imagicaa Water Park' आज से अस्थायी रूप से बंद; थीम पार्क रहेगा खुला

BAN vs AUS, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Influencer MMS Row: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बना रहे 'फर्जी वीडियो और डीपफेक'; प्रीति पासवान, पायल गेमिंग समेत इन 5 नामों से फैल रहा जाल, जानें सच्चाई

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चट्टोग्राम स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट