देश की खबरें | एम करुणानिधि की याद में ‘पेन स्मारक’ बनाने के तमिलनाडु सरकार के फैसले के खिलाफ न्यायालय में याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर कलम की आकृति का एक स्मारक (पेन मॉन्यूमेंट) बनाने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

नयी दिल्ली, 23 मई द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर कलम की आकृति का एक स्मारक (पेन मॉन्यूमेंट) बनाने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

राज्य सरकार ने मुथमिल कलाइगनर करुणानिधि स्मारक के पास मरीना बीच पर 134 फुट ऊंची 'पेन' प्रतिमा बनाने की योजना बनाई है।

करुणानिधि राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी थे। उन्होंने द्रमुक के अखबार 'मुरासोली' के लिए लगभग रोजाना लेखन किया।

मदुरै निवासी के. के. रमेश की ओर से दायर याचिका में यह कहते हुए शीर्ष अदालत से तमिलनाडु सरकार और पर्यावरण मंत्रालय को निर्णय वापस लेने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि यह पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार के सभी विभागों ने पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए जल्दबाजी में प्रस्तावित स्मारक के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया।

याचिका के अनुसार, ‘‘इन क्षेत्रों में अनियंत्रित निर्माण गतिविधियों का प्राकृतिक जल प्रवाह पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप अंततः गंभीर प्राकृतिक आपदाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

अधिवक्ता नरेंद्र कुमार वर्मा के जरिये दायर याचिका में कहा गया है, ‘‘विशेषज्ञों की राय बताती है कि तमिलनाडु में हाल के वर्षों में आई विनाशकारी बाढ़ समुद्र के किनारे अनियंत्रित निर्माण गतिविधियों और अप्रवाही जल के प्राकृतिक रास्ते में विवेकहीन अतिक्रमण का तत्काल परिणाम है।’’

याचिका में कहा गया है कि 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह स्मारक समुद्र तट को और प्रभावित कर सकता है और मछली की आबादी पर प्रभाव डाल सकता है।

याचिकाकर्ता ने सभी राज्यों के तटीय क्षेत्रों को समुद्र के बढ़ते स्तर से बचाने और वहां किसी भी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश का अनुरोध भी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\