देश की खबरें | शाही मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज जिले के सैदाबाद में जीटी रोड पर स्थित एक शाही मस्जिद को हटाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ दायर एक रिट याचिका खारिज कर दी है।

प्रयागराज, 23 अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज जिले के सैदाबाद में जीटी रोड पर स्थित एक शाही मस्जिद को हटाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ दायर एक रिट याचिका खारिज कर दी है।

यह याचिका शाही मस्जिद, सैदाबाद की इंतेजामिया कमेटी की ओर से इस आधार पर दायर की गई थी कि यह निर्माण (शाही मस्जिद) काफी लंबे समय से, मसलन आजादी के पहले से स्थित है।

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा, “अधिकारियों द्वारा लिखित में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से हंडिया को जाने वाले राज्य राजमार्ग 106 पर शाही मस्जिद का निर्माण सरकारी भूमि गाटा संख्या 402 पर एक अतिक्रमण है और हम इस पर कोई आदेश पारित करने की स्थिति में नहीं हैं।”

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत का ध्यान राजस्व विभाग द्वारा दी गई उस रिपोर्ट की ओर आकर्षित करना चाहा जिसमें कहा गया है कि शाही मस्जिद का निर्माण देश की आजादी से पहले किया गया था।

इस पर अदालत ने कहा, “उक्त रिपोर्ट को देखने से पता चलता है कि यह रिपोर्ट उस इलाके के लोगों द्वारा दिए गए बयान पर आधारित है और अधिकारी द्वारा शाही मस्जिद की मौजूदगी के संबंध में किसी डेटा या तथ्य पर गौर नहीं किया गया।”

अदालत ने 16 अगस्त को पारित अपने आदेश में कहा, “जिस भूमि पर शाही मस्जिद स्थित है, उस संबंध में दावे के लिए याचिकाकर्ता के पास निचली अदालत से संपर्क कर दीवानी मुकदमा दायर करने का विकल्प खुला है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान