देश की खबरें | बिहार के गया जिले में व्यक्ति का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सोमवार को एक व्यक्ति का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया ।
गया, 10 अगस्त बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सोमवार को एक व्यक्ति का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया ।
बेलागंज थाना के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है ।
उन्होंने बताया कि मृतक के पैर और हाथ रस्सी से बंधे थे और हत्यारों ने संभवत: दो दिन पहले फतेहपुर ट्यूबवेल के पास शव को फेंक दिया होगा ।
पुलिस ने शव के पास से कपड़े से भरा एक बैग भी बरामद किया है, और मृतक के पास से कागज का एक टुकड़ा भी मिला है। इस कागज पर 2015 में हजारीबाग अदालत परिसर में एक कुख्यात अपराधी सुशील श्रीवास्तव की हत्या का उल्लेख किया गया है ।
यह भी पढ़े | Tamil Nadu Mobile Phone Blast: तमिलनाडु में मोबाइल फोन विस्फोट, महिला समेत उसके दो बच्चों की झुलसकर मौत.
उन्होंने बताया कि कागज के उस टुकडे पर लिखा है कि डॉन सुशील श्रीवास्तव की हत्या में शामिल सभी लोगों का एक न एक दिन यही अंजाम होगा ।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि झारखंड के भुरकुंडा में पांडेय और सुशील श्रीवास्तव के गिरोह के बीच चल रहे टकराव के कारण शायद यह हत्या की गयी है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में हजारीबाग अदालत परिसर में सुशील श्रीवास्तव नामक एक कुख्यात अपराधी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)