देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में नाले से व्यक्ति का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक फाइनेंसर का शव उसके घर के पास एक नाले से बरामद किया गया है। उस पर अपने सहयोगी की हत्या करने का आरोप था और फरार चल रहा था । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, छह जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक फाइनेंसर का शव उसके घर के पास एक नाले से बरामद किया गया है। उस पर अपने सहयोगी की हत्या करने का आरोप था और फरार चल रहा था । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम शांतिनगर इलाके से बरामद इस शव की पहचान अनुज चौधरी के रूप में की गयी है।

यह भी पढ़े | India China Tension: NSA अजीत डोभाल की चीनी विदेश मंत्री वांग यी से चर्चा के बाद पीछे हटे ड्रैगन.

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 30 जून को अमित कुमार का शव उसके कारोबारी सहयोगी अनुज चौधरी के आवास पर मिला था ।

कुमार के परिवार ने पुलिस को दिये शिकायत में उनकी हत्या का आरोप चैधरी पर लगाया था ।

यह भी पढ़े | Sambit Patra Donates Plasma: कोविड 19 से स्वस्थ हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दान किया प्लाज्मा.

एसएचओ योगेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिसके बाद से वह फरार चल रहा था ।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि अनुज का शव कल शाम उसी इलाके में एक नाले से मिला।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने अमित की हत्या के सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था और उनसे पूछताछ के बाद अनुज का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पैसों के विवाद में दोनों साझेदारों की हत्या करने की बात कबूल की।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुज को मार कर नाले में फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी भी लापता है।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपियों ने दोनों साझेदारों की हत्या एक ही घर में की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट