संकट के समय लोगों की सेवा कर रहे कर्मी सच्चे देशभक्त: राहुल
उन्होंने एक संदेश में कहा, ''कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारी आशाकर्मी, नर्स और आंगनवाड़ी कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर साहस और समर्पण भाव से काम कर रही हैं।''
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के समय लोगों की सेवा में जुटी आशाकर्मियों, नर्सों और आंगनवाड़ी कर्मियों की तारीफ करते हुए शुक्रवार को कहा कि ये लोग सच्चे देशभक्त हैं।
उन्होंने एक संदेश में कहा, ''कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारी आशाकर्मी, नर्स और आंगनवाड़ी कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर साहस और समर्पण भाव से काम कर रही हैं।''
गांधी ने कहा ,''जरूरत की घड़ी में देश की सेवा करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। हमारे ये सेवाकर्मी असली देशभक्त हैं जो संकट के समय लोगों को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं।"
उनके मुताबिक ऐसे माहौल में इन सामुदायिक कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है जिसमें दुष्प्रचार और भय कोरोना वायरस से बड़ा खतरा पैदा करता है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ''मैं आशा करता हूं कि संकट खत्म होने के बाद उनकी बेमिसाल सेवाएं उनके कामकाज के हालात में व्यापक बदलाव में मुख्य भूमिका अदा करेगी।''
उन्होंने कहा, ''मैं देश की सेवा के लिए हर सेवाकर्मी को सलाम करता हूं और उनकी एवं उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

