विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को 21 महीने की परिवीक्षा सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल के 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गलत तरीके से धन प्राप्त करने के मामले में 21 महीने की परिवीक्षा सजा सुनाई गई है और अदालत ने उसका अच्छा आचरण सुनिश्चित करने के लिए उसके माता-पिता से पांच हजार डॉलर का बॉन्ड भरने को कहा है।

सिंगापुर, 27 सितंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गलत तरीके से धन प्राप्त करने के मामले में 21 महीने की परिवीक्षा सजा सुनाई गई है और अदालत ने उसका अच्छा आचरण सुनिश्चित करने के लिए उसके माता-पिता से पांच हजार डॉलर का बॉन्ड भरने को कहा है।

‘स्ट्रेट टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार के. पिल्लै गणेशन को गलत तरीके से धन प्राप्त करने का दोषी ठहराया गया है। उसने इस काम में मदद करने के लिए अपने 19 वर्षीय मित्र रुफुस राकेश कुमार कलैसलेवन को भी शामिल किया था।

अदालत द्वारा सुनाई गई परिवीक्षा सजा के अनुसार पिल्लै को हर रोज रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक घर के अंदर रहना होगा तथा 60 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी होगी।

पिछले महीने पिल्लै ने आपराधिक कदाचार से अर्जित धन के संबंध में तथा एमैनुएल रेमंड नाम के व्यक्ति को लोकसेवक को झूठी सूचना देने से संबंधित आरोप में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया था।

मामले में रुफुस ने 17 सितंबर को आपराधिक विश्वासघात के एक आरोप में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था जिसे 25 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

वहीं, एमैनुएल ने अप्रैल में लोकसेवक को झूठी सूचना देने का अपराध स्वीकार किया था। उसे नौ महीने की परिवीक्षा सजा सुनाई गई थी।

प्रकरण में शामिल दो अन्य लोगों-रविवर्तन और एम. एस. सामराज अशोकन से संबंधित मामले अभी लंबित हैं।

मामला 77 वर्षीय एक बुजुर्ग के खाते से 35,350 डॉलर उड़ाने से जुड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज