एजेंसी न्यूज

शाहदरा बस् टर्मिनल पर व्यक्ति की हुई हत्या

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी श्यामपाल (लगभग 40) का शव बरामद हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए थे।

शाहदरा बस् टर्मिनल पर व्यक्ति की हुई हत्या
जमात

नयी दिल्ली, 16 मई राजधानी के शाहदरा इलाके में बस टर्मिनल पर एक व्यक्ति द्वारा डांटे जाने के से नाराज होकर 32 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर क्रिकेट बैट का प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी श्यामपाल (लगभग 40) का शव बरामद हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए थे।

एक चश्मदीद ने बताया कि श्यामलाल को मऊ जिले के रहने वाले नंदलाल ने मारा और फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने कहा, ‘‘आरोपी को शाहदरा में सब्जी मंडी के पीछे रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया गया।’’

पूछताछ पर उसने खुलासा किया कि उन्होंने श्यामपाल को बस टर्मिनल के अंदर अपना चेहरा, हाथ और पैर साफ करते हुए देखा। जब उसने आपत्ति जताई तो श्यामपाल ने उसे गाली दी और डांटा।

पुलिस ने कहा कि गुस्से में नंदलाल ने एक क्रिकेट बैट उठाया और श्यामलाल के सिर पर प्रहार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).