एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चेहरे पर जख्म के निशान के साथ व्यक्ति मृत पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति चेहरे पर जख्म के निशान के साथ मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चेहरे पर जख्म के निशान के साथ व्यक्ति मृत पाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, दो जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति चेहरे पर जख्म के निशान के साथ मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव शुक्रवार सुबह मिला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान मंगेश केदार के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। कलवा में परिवार के दो मकान हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर व्यक्ति अपने दूसरे मकान में अकेले सोने गया था और ऐसा वह नियमित रूप से करता था।''

अधिकारी ने बताया, ‘‘अगली सुबह परिवार के सदस्य वहां गए तो घर का दरवाजा खुला पाया। जब वे घर के भीतर गए तो व्यक्ति को खून से लथपथ पाया। उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे।’’

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि कलवा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषी व्यक्ति की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).