देश की खबरें | जम्मू में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमे का सामना कर रहे व्यक्ति ने जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमे का सामना कर रहे 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने तवी नदी में कथित तौर पर कूद कर जान दे दी। इसके बाद पुलिस ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 26 अगस्त जम्मू में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमे का सामना कर रहे 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने तवी नदी में कथित तौर पर कूद कर जान दे दी। इसके बाद पुलिस ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के जानीपुर का रहने वाला अक्षय कुमार मंगलवार को तवी नदी पर बने तीसरे पुल से कूद गया। पिछले दो दिनों से भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है इसलिए उसके शव का पता नहीं लगाया जा सका।

यह भी पढ़े | Former India Athlete Iqbal Singh Kills Mother and Wife in US: पूर्व भारतीय एथलीट इकबाल सिंह ने अमेरिका में की पत्नी और मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

इस कड़े कदम को उठाने से पहले व्यक्ति ने एक वीडियो बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने खुद के निर्दोष होने और पुलिस तथा पीड़ित के परिवार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं। पुलिस अधीक्षक-नगर (उत्तर) के नेतृत्व में इस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया गया है। जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

यह भी पढ़े | नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौना बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगी आग: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस संबंध में नौबाद पुलिस थाने में आत्महत्या के प्रयास की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो में व्यक्ति ने पुलिस पर कोविड-19 जांच को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\