देश की खबरें | चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के बाद व्यक्ति ने गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 12 अक्टूबर चार वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति ने गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद पुलिस को उसे काबू में करने के लिए गोली चलानी पड़ी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी सोमवार तड़के जब ओकलीपुरम शहर के नजदीक दिनेश (32) को गिरफ्तार करने गए तो उसने उन पर हमला कर दिया। उसे काबू में करने के लिए पुलिस निरीक्षक सुनील एस. नायक ने दिनेश के बायीं पैर में गोली मारी जिससे वह जख्मी हो गया।

यह भी पढ़े | Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस ने कहा कि बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिनेश ने लड़की से कथित तौर पर तब छेड़छाड़ की जब शनिवार की रात को वह बेंगलुरू रेलवे स्टेशन पर अपने माता-पिता के साथ सोई थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की पहली बोर्ड बैठक के दौरान बोले सीएम केजरीवाल- हर छात्र को रोजगार दिलाना है हमारा उद्देश्य.

खिलौने बेचने वाले लड़की के पिता ने अगली सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)