देश की खबरें | दिल्ली में हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक साथ शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली में एक साथ शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाला साहनी ने 28 जनवरी को सुभाष चंद्रा (35) की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी साहनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली के उत्तम नगर आएगा।
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके के नवादा गांव में हुई घटना से पहले ई-रिक्शा चालक चंद्रा ने साहनी और एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब पी थी।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि जांच में यह पता चला कि चंद्रा अक्सर एक महिला को लेकर साहनी को चिढ़ाता था, जिसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ। साहनी भी एक ई-रिक्शा चालक है।
पुलिस के अनुसार, चंद्रा को चाकू मारने के बाद, साहनी ने शव को घर के पास फेंक दिया और वहां से भाग गया।
उन्होंने बताया कि चंद्रा को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, साहनी ने अपराध कबूल कर लिया और अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना हुआ चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

