देश की खबरें | डीजीसीए कर्मचारी के अपहरण के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने 24 वर्ष के एक व्यक्ति और एक टैक्सी चालक को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक कर्मचारी का कथित तौर पर अपहरण करने और उसका मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को यहां दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी पुलिस ने 24 वर्ष के एक व्यक्ति और एक टैक्सी चालक को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक कर्मचारी का कथित तौर पर अपहरण करने और उसका मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को यहां दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान वैभव चतुर्वेदी और कैब चालक कंवर सिंह (37) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि चतुर्वेदी सात जनवरी को वाराणसी से दिल्ली आया था। पुलिस ने बताया कि जब उसका विमान राष्ट्रीय राजधानी में उतरने वाला था, वह वॉशरूम जाना चाहता था, लेकिन उड़ान के कर्मचारियों द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस हुई।

पुलिस ने बताया कि अगले दिन, चतुर्वेदी, टैक्सी चालक के साथ डीजीसीए कार्यालय में घटना की शिकायत करने गया। पुलिस ने कहा कि उसने दावा किया कि डीजीसीए कार्यालय में उसने तीन-चार लोगों को नशे में देखा और वह गुस्से में आ गया।

पुलिस के अनुसार इसके बाद चतुर्वेदी ने स्वयं को एक वरिष्ठ अधिकारी बताया और डीजीसीए कार्यालय में एक कनिष्ठ सचिवालय सहायक सुरेंद्र सिंह को उसका मेडिकल कराने के लिए जबर्दस्ती कार में सफदरजंग अस्पताल ले गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण नहीं हो सकता लेकिन चतुर्वेदी ने डीजीसीए कर्मचारी का मोबाइल फोन और पहचान पत्र छीन ले गया। अधिकारी ने बताया कि उसने अस्पताल में सिंह के सहयोगियों में से एक का भी मोबाइल फोन छीन लिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपियों ने डीजीसीए के कर्मचारियों को बी पी मार्ग पर कोटला यातायात सिग्नल के पास छोड़ दिया लेकिन उनके फोन वापस नहीं किए। इसके बजाय, उसने अपना मोबाइल फोन नंबर उन्हें दिया और मौके से भाग गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि जांच के दौरान, डीजीसीए कार्यालय और सफदरजंग अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए और एक विस्तृत जांच की गई। उन्होंने बताया कि पाया गया कि चतुर्वेदी रोहिणी में रहता है। उन्होंने बताया कि उसे उसके घर से पकड़ा गया और उसके द्वारा मुहैया करायी गई जानकारी के आधार पर टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और डीजीसीए का एक पहचान पत्र बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी का मूल निवासी है। पुलिस ने बताया कि उसने बिजनेस एडमिंस्ट्रेशन और कानून में स्नातक किया है और वाराणसी में सड़क निर्माण के एक ठेकेदार के रूप में काम किया है, लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है।

पुलिस ने बताया कि चतुर्वेदी पिछले छह महीने से टैक्सी ड्राइवर को जानता था। पुलिस ने बताया कि उसने कई मौकों पर उसका वाहन किराये पर लिया था। टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी के निर्देशों का पालन किया क्योंकि उसे लगा कि वह एक वरिष्ठ अधिकारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है