जरुरी जानकारी | परसिस्टेंट सिस्टम्स का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 120.9 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रौद्योगिकी कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37.5 प्रतिशत बढ़कर 120.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी प्रौद्योगिकी कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37.5 प्रतिशत बढ़कर 120.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसे साल भर पहले की समान तिमाही में 87.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 16.5 प्रतिशत बढ़कर 1,075.3 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 922.7 करोड़ रुपये था।

डॉलर के संदर्भ में आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की आय 12.9 प्रतिशत बढ़कर 1461.5 लाख डॉलर हो गयी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक संदीप कालरा ने कहा, ‘‘हम अपने प्रमुख उद्योग क्षेत्रों और सेवा खंडों में इंजीनियरिंग समाधान विशेषज्ञता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं। इससे हमारे ग्राहकों को अपने नये डिजिटल भविष्य की रूपरेखा तय करने में मदद मिलती है।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये प्रति शेयर 14 रुपये के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर