एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पावरप्ले में काफी खराब प्रदर्शन किया: धवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद से दो रन से हारने के बाद कहा कि वे पहले छह ओवरों का फायदा नहीं उठा सके जिससे मैच गंवा बैठे।

खेल की खबरें | पावरप्ले में काफी खराब प्रदर्शन किया: धवन

मुल्लांपुर, नौ अप्रैल पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद से दो रन से हारने के बाद कहा कि वे पहले छह ओवरों का फायदा नहीं उठा सके जिससे मैच गंवा बैठे।

पंजाब किंग्स के दो अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह (नाबाद 46 रन) और आशुतोष शर्मा (नाबाद 33 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन हार से नहीं बचा सके।

धवन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘शंशाक और आशुतोष ने अच्छी पारियां खेलीं। लेकिन हम पहले छह ओवरों का फायदा नहीं उठा सके और यहीं हमने मैच गंवा दिया। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा नीतिश कुमार रेड्डी (64 रन) की अर्धशतकीय पारी के बदौलत नौ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘‘यह अच्छा मैच रहा। उन्होंने शुरू में काफी अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन हमने भी 182 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया और फिर इसका बचाव किया। ’’

नीतिश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी झटका। उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).