नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण को हराने वाले लोगों को अस्पताल से तालियां बजाकर किया विदा
अस्पताल के निदेशक तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को तालियां बजाकर विदा किया।
नोएडा, 14 मई ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 18 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
अस्पताल के निदेशक तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को तालियां बजाकर विदा किया।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 18 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया कि चार नवजात बच्चों को भी आज घर भेजा गया जिनकी माताएं कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं तथा अस्पताल में उपचार के दौरान ही इन बच्चों का जन्म हुआ था।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि अब तक कोविड-19 से संक्रमित छह महिलाओं का अस्पताल में प्रसव हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना संदिग्ध छह अन्य महिलाओं का भी प्रसव अस्पताल में हुआ है। उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
उन्होंने बताया कि जिम्स अस्पताल से कोविड-19 के अब तक 50 से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां अब तक दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

