विदेश की खबरें | आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आइसलैंड के मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रेक्जाविक के दक्षिण-पश्चिम में रेक्जानेस प्रायद्वीप पर तीव्र भूकंपीय झटकों के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे विस्फोट शुरू हुआ।
आइसलैंड के मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रेक्जाविक के दक्षिण-पश्चिम में रेक्जानेस प्रायद्वीप पर तीव्र भूकंपीय झटकों के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे विस्फोट शुरू हुआ।
भूकंपीय गतिविधि शुरू होने के तुरंत बाद ग्रिंडाविक शहर से लगभग 100 लोगों को निकाला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ‘ब्लू लैगून’ भूतापीय स्पा से भी लोगों को हटाया गया।
स्थानीय पुलिस आयुक्त मार्गरेट क्रिस्टिन पाल्सडॉटिर ने कहा कि निकासी सुचारू रूप से चली और यह अभियान लगभग 90 मिनट तक चला।
उन्होंने कहा, "बेशक, लोगों की इस बात पर अलग-अलग राय है कि निकासी जरूरी है या नहीं, लेकिन यह हमारा फैसला है और जिसकी ज़िम्मेदारी हम लेते हैं।"
मौसम विभाग ने कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट से निकला लावा एक दरार से बह रहा है, और वह दरार लगभग 700 से 1000 मीटर चौड़ी है। यह लावा दक्षिण-पूर्व की दिशा में बह रहा है, लेकिन इस समय यह किसी भी अवसरंचना को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

