ताजा खबरें | उप्र में जाति और धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण के कारण जनता परेशान : भूपेश बघेल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सोनभद्र मुख्यालय के हाइडिल कॉलोनी और इसी जिले के घोरावल नगर स्थित में स्थित खेल मैदान में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण किये जाने के कारण जनता परेशान है।

सोनभद्र मुख्यालय के हाइडिल कॉलोनी और इसी जिले के घोरावल नगर स्थित में स्थित खेल मैदान में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण किये जाने के कारण जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें सिर्फ सत्ता के लिए जातीयता फैलाती हैं और धर्म के आधार पर निर्मित सरकारें धार्मिक उन्माद फैलाकर मत प्राप्त करती हैं उसके पश्चात आम नागरिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों आदि की समस्याएं दब जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर वोट मांगती है।

उन्होंने राबर्ट्सगंज के भारतीय जनता पार्टी के विधायक भूपेश चौबे के बारे में उनका नाम लिये बिना कहा कि मेरे नाम के एक प्रतिनिधि द्वारा जिले में मेरे नाम को बदनाम किया गया है।

बघेल ने कहा कि वह काम करते तो कान पकड़ कर उठक बैठक न करना पड़ता, काम करते तो समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं करनी पड़ती।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक चुनावी जनसभा में भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने कान पकड़कर उठक-बैठक की और जनता से माफी मांगी थी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर नाथ कहाने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ज्यादा गौरवान्वित महसूस करते हैं और लोगों को उजाड़ने में उन्हें मजा आता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समर्थन मूल्य की मांग करने पर उनकी छाती पर गाड़ी चढाने, छात्रों पर लाठी बरसाने वाली उत्तर प्रदेश सरकार सत्ता के मद में अंधी हो चुकी है। बघेल ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

बघेल ने छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया और दावा किया कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान