देश की खबरें | मुंबई में रिफाइनरी से संदिग्ध रासायनिक पाउडर के भोजन पर गिरने से लोग घबराए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के माहुल गांव में एक रिफाइनरी से संदिग्ध रासायनिक पाउडर के भोजन और वाहनों पर गिरने से इलाके के लोग घबरा गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 दिसंबर मुंबई के माहुल गांव में एक रिफाइनरी से संदिग्ध रासायनिक पाउडर के भोजन और वाहनों पर गिरने से इलाके के लोग घबरा गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई। उपनगर चेंबूर के माहुल गांव में गवां पाड़ा के निवासी अपने घरों के बाहर उत्सव मना रहे थे, तभी उन्होंने निकट स्थित ‘हिंदुस्तान पेट्रोलियम’ की रिफाइनरी से कुछ पाउडर अपने भोजन और वाहनों पर गिरते देखा। इससे घबराए निवासियों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को तत्काल इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिफाइनरी के अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया। संयंत्र के अधिकारियों से तत्काल काम रोकने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और नगर निकाय के कर्मी रविवार देर रात डेढ़ बजे तक इलाके में मौजूद थे और उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि संदिग्ध रासायनिक पदार्थ कुछ देर बाद स्वत: ही गिरना बंद हो गया।

आरसीएफ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक श्रीहरि घावटे ने कहा, ‘‘यह कोई जहरीला पदार्थ नहीं था। घटना के बाद, संयंत्र के अधिकारियों को अस्थायी रूप से काम बंद करने और समस्या को दूर करने के लिए कहा गया था।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम कारखाना निरीक्षक और रासायनिक प्रदूषण नियंत्रक की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे तथा जरूरत पड़ने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू