देश की खबरें | कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों ने उप्र में भाजपा विधायक पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों ने शनिवार को यहां सिसौली गांव में भाजपा के बुढाना से विधायक उमेश मलिक पर कथित तौर पर हमला किया, उनकी कार पर पथराव किया और उस पर काली स्याही डाली।

मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों ने शनिवार को यहां सिसौली गांव में भाजपा के बुढाना से विधायक उमेश मलिक पर कथित तौर पर हमला किया, उनकी कार पर पथराव किया और उस पर काली स्याही डाली।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

एक अन्य कथित वीडियो में, विधायक यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमलावरों का भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) से संबंध था। गौरतलब है कि सिसौली बीकेयू नेता राकेश टिकैत का गांव है और किसान संगठन का मुख्यालय इसी गांव में है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब विधायक एक कार्यक्रम के लिए गांव पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधायक को बचा लिया। घटना के बाद भाजपा समर्थक स्थानीय थाने में जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी थाने पहुंचे।

किसान पिछले आठ महीनों से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड